महापंचायत में राकेश टिकैत के पहुंचते ही आया किसानों में जोश
This post is archived
This content is no longer updated and is kept for historical purposes.
QR Code
मुजफ्फरनगर। तीन कृषि कानूनों के विरोध में जीआईसी मैदान में किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से मुजफ्फरनगर पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं में जोश आ गया और उन्होंने भाकियू व राकेश टिकैत के समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारे लगाये।
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 9 माह से धरना दे रहे राकेश टिकैत भी पंचायत स्थल पर पहुँचे। भारी भीड़ होने के कारण राकेश टिकैत को मंच तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पडी और भाकियू कार्यकर्ता उन्हें मंच पर लेकर पहुंचे। खुली गाडी में सवार राकेश टिकैत पर उनके समर्थकों ने पुष्प वर्षा भी की। महापंचायत समाप्त होने के बाद राकेश टिकैत अपने घर नहीं गये, और वापस धरनास्थल गाजीपुर बॉर्डर पर चले गये। उन्होंने संकल्प ले रखा है कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक वह मुजफ्फरनगर की धरती पर पांव नहीं रखेंगे।
राकेश टिकैत के लिए भी आज का दिन यादगार रहेगा क्योंकि आज 9 महीने बाद वे जब अपने गृहनगर में आये है तो उनकी हैसियत भी बदली हुई थी , भाकियू के प्रवक्ता के मुकाबले आज राकेश एक बड़े कद के किसान नेता के रूप में नगर में आये। किसान आंदोलन ने राकेश टिकैत की देश में हैसियत और लोकप्रियता ही बदलकर रख दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Related Posts
नयी मंडी में देवर ने बनाई भाभी की वीडियो, वायरल करने...
Bareilly Namaz Case: घर में जुमे की नमाज़ पर कार्रवा...
Verified as Web Developer
BREAKING NEWS Bahraich: बहराइच हिंसा के बाद बुलडोजर ...
Verified as Web Developer
आगरा: मंदिर में 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोप...
Security Check
Please complete the captcha to verify you are human.
27°C Bahraich
INR
EUR
GBP
AED
SAR
AUD
CAD
PKR
BDT
QAR
KWD
OMR
Comments (0)