डीएम के हडकाने पर एमजी पब्लिक स्कूल से मिली बच्चे की टीसी, स0 गोयल के खिलाफ युवती ने खोला मोर्चा
This post is archived
This content is no longer updated and is kept for historical purposes.
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल से अपने बेटे की टीसी लेने के लिये संघर्ष कर रही रीमा सिंघल को आखिरकार एक माह बाद सफलता मिली है। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के हडकाने पर एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने टीसी दे दी है। इस मामले में रीमा सिंघल ने डीएम के साथ ही समस्त मीडिया का भी उसके संघर्ष में साथ देने पर आभार जताया। रीमा सिंघल ने एमजी पब्लिक स्कूल कमैटी के कालातीत चेयरमैन सतीश गोयल के खिलाफ आर-पार की लडाई की घोषणा कर दी है। रीमा सिंघल का कहना है कि सतीश गोयल ने उनकी निजी जिदंगी पर लांछन लगाये हैं, तो वह भी अब सतीश गोयल को उसी भाषा में जवाब देने के लिये मैदान में उतर गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
23°C Bahraich
Comments (0)