मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद
QR Code
मुज़फ्फरनगर। जनपद की पुलिस ने सूचना मिलने पर एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए अवैध हथियारों का जख़ीरा बरामद किया है। जहां मौके से पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है तो वही इस फैक्ट्री से पुलिस ने 5 पिस्टल 2 तमंचे कारतूस और भारी मात्रा में अधबने हथियार और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किये है।
मंगलवार को शाहपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बसी नहर किनारे स्थित एक खंडहर पर छापेमारी करते हुए एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जिसके चलते पुलिस टीम ने मौके से 4 आरोपी जावेद, सुलेआम, हसमत और इरफ़ान को गिरफ़्तार कर इस फैक्ट्री से 5 पिस्टल 2 तमंचे कारतूस और भारी मात्रा में अधबने हथियार और हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किये है। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्त में आये अवैध हथियार बनाने वाले आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है और पुलिस ये जानकारी इकठ्ठा करने में जुट गई है कि इन लोगों ने अवैध हथियारों को बनाकर किस किस को और कहाँ पर सप्लाई करने का काम किया है जिसके चलते उन लोगों पर भी उचित कार्यवाही की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Related Posts
बागपत की दिल दहला देने वाली वारदात: मस्जिद में इमाम ...
Verified as Web Developer
मुज़फ्फरनगर में 12 हज़ार राशन कार्ड हुए सरेंडर, अपात्र...
शुक्रिया सैयद महफ़ूज़ुर रहमान फ़ैज़ी एडवोकेट: बहराइच...
Verified as Web Developer
जौनपुर अस्पताल में किन्नर समाज का हंगामा | पूरी रिपोर्ट
गोंडा: खेत कब्जा, धमकी और फर्जी मुकदमों से त्रस्त पर...
Security Check
Please complete the captcha to verify you are human.
29°C Bahraich
INR
EUR
GBP
AED
SAR
AUD
CAD
PKR
BDT
QAR
KWD
OMR
Comments (0)