महापंचायत में राकेश टिकैत के पहुंचते ही आया किसानों में जोश

This post is archived
This content is no longer updated and is kept for historical purposes.
Kawal Hasan
Kawal Hasan
Viewer
Monday, September 6, 2021
6 months ago
AMP 0 31
https://mail.vews.in/महपचयत-म-रकश-टकत-क-पहचत-ह-आय-कसन-म-जश
उत्तर प्रदेश
NEWS CARD
Logo
महापंचायत में राकेश टिकैत के पहुंचते ही आया किसानों में जोश
“महापंचायत में राकेश टिकैत के पहुंचते ही आया किसानों में जोश”
Favicon
Vews
https://mail.vews.in/महपचयत-म-रकश-टकत-क-पहचत-ह-आय-कसन-म-जश
Date
06 September 2021
महापंचायत में राकेश टिकैत के पहुंचते ही आया किसानों में जोश

मुजफ्फरनगर। तीन कृषि कानूनों के विरोध में जीआईसी मैदान में किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से मुजफ्फरनगर पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं में जोश आ गया और उन्होंने भाकियू व राकेश टिकैत के समर्थन में जमकर जिंदाबाद के नारे लगाये।
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 9 माह से धरना दे रहे राकेश टिकैत भी पंचायत स्थल पर पहुँचे। भारी भीड़ होने के कारण राकेश टिकैत को मंच तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पडी और भाकियू कार्यकर्ता उन्हें मंच पर लेकर पहुंचे। खुली गाडी में सवार राकेश टिकैत पर उनके समर्थकों ने पुष्प वर्षा भी की। महापंचायत समाप्त होने के बाद राकेश टिकैत अपने घर नहीं गये, और वापस धरनास्थल गाजीपुर बॉर्डर पर चले गये। उन्होंने संकल्प ले रखा है कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक वह मुजफ्फरनगर की धरती पर पांव नहीं रखेंगे। 

Follow us:

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kawal Hasan
Viewer

Writer

Comments (0)

User